
UP: नदी की उफनती धारा में फंसी हरिद्वार जा रही बस, JCB के जरिये यात्रियों को किया जा रहा है रेस्क्यू
AajTak
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है. यह नदी अपने पूरे उफान पर है. इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस इस नदी के तेज बहाव में फंस गई. बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री मौजूद थे. फिलहाल यात्रियों को रेस्कयू करने के लिए जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है.
मॉनसून के चलते देश के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है. कई राज्यों में बारिश ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है. पिछले कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की कई है. बिजनौर में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए हैं.
नदी के तेज बहाव के बीच फंस गई बस
बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है. यह नदी अपने पूरे उफान पर है. इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गई. बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री मौजूद थे. नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई. पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है. फिलहाल जेसीबी मशीन के सहारे पुल के ऊपर से सवारियों को निकाला जा रहा है.
गंगा के साथ अन्य सहायक नदियां भी उफान पर
बिजनौर में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते ऊपर से आने वाले पानी के कारण गंगा और सहायक नदियां सभी उफान पर हैं जिसके चलते गंगा और नदी किनारे बसे गांव में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है जिस कारण लोगों को आवागमन सहित कई अन्य परेशानियां हो रही है जबकि उनके खेत खलियान सभी पानी में डूब गए हैं. कई गांवों में जलभराव से लोगों के सामने भारी समस्या उत्पन्न हो रही है. आवागमन के लिए किसी तरह नांव का सहारा लिया जा रहा है. पशुधन का काफी नुकसान हुआ है. अपने मवेशियों को खिलाने के लिए चारे की कमी हो गई है.
प्रदेश के 13 जिलों में बाढ़ का कहर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











