
UP: धर्मांतरण विवाद में IAS, Owaisi बोले- मुस्लिम होने की वजह से बनाया निशाना
AajTak
यूपी में सरकारी बंगले में धर्मांतरण पर IAS के साथ ओवैसी खड़े हो गए हैं. ओवैसी ने कहा कि IAS को धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया है. मुस्लिम होने की वजह से बनाया निशाना. हालांकि सरकार ने इस मामले की एसआईटी से जांच शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन इफ्तिखारुद्दीन का वीडियो वायरल है, वो आईएएस अफसर हैं लेकिन वीडियो में धार्मिक तकरीरें देते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में आईएएस इफ्तखारुद्दीन के घर धर्म विशेष को बढ़ाने की बात हो रही है. हालांकि आजतक इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











