
UP: दो दिन पहले दोस्त की शादी में शामिल होने गए युवक का मर्डर, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
AajTak
यूपी के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां दो दिन पहले दोस्त की शादी में शामिल होने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रविवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला. शव के पास ही युवक की बाइक और एक तमंचा भी पड़ा मिला.
यूपी के फर्रुखाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां दो दिन पहले दोस्त की शादी में शामिल होने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रविवार की सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला. शव के पास ही युवक की बाइक और एक तमंचा भी पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी. शव के जांच में पुलिस को मृतक के जेब से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ जिससे युवक की शिनाख्त हुई. इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की. पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम आदित्य है. उसकी उम्र 22 वर्ष थी. वह शमशाबाद के पहाड़पुर थाना का रहने वाला है. वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, गांव के कुछ लोग हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता रहे हैं. परिजनों ने बताया कि आदित्य दो दिन पहले अपने दोस्त की शादी में शामिल होने बाइक से गया था. शनिवार को उसकी परिजनों से बात हुई थी कि रविवार को लौट आएगा. इसके बाद रविवार सुबह शमशाबाद थाना क्षेत्र के चिलसरा मार्ग पर आदित्य का शव मिलने की सूचना मिली.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











