
UP: जिस जिले में 500 के पार पहुंचे एक्टिव केस, वहां लगेगा कोरोना कर्फ्यू, योगी सरकार का फैसला
AajTak
यूपी के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि यदि किसी जिले में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 500 से अधिक होती है तो वहां कोरोना कर्फ्यू में दी जा रही छूट तत्काल समाप्त कर दी जाएगी.
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) को लेकर अहम फैसला लिया. अब किसी भी जिले में कोविड केस अगर 500 के पार गए तो वहां कोरोना कर्फ्यू लगेगा. यूपी के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि यदि किसी जिले में एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 500 से अधिक होती है तो वहां कोरोना कर्फ्यू में दी जा रही छूट तत्काल समाप्त कर दी जाएगी. यूपी के अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 2,10,97,238 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है. इनमें से 39,86,564 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई. अब तक कुल मिलाकर 2,50,83,802 डोज़ लगाई जा चुकी है. 1 जुलाई से हम रोज़ 10 लाख डोज़ लगाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में 5 करोड़ 50 लाख से ज़्यादा कोरोना टेस्ट हुए, जो कि देश में सबसे ज़्यादा है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









