
UP: जिसके अपहरण के केस में तीन साल की सजा काट चुके चार लोग, 12 साल बाद वो घर पर मिला
AajTak
यूपी के भदोही में चौंकाने वाला मामले सामने आया. 12 साल पहले एक व्यक्ति का अपहरण होने की सूचना पर 4 लोगों पर मुकदमा लिखा गया था. चारों आरोपी करीब तीन साल तक जेल में रह चुके हैं और अभी भी जमानत पर हैं. अब 12 साल के बाद जिस व्यक्ति का अपहरण होना बताया जा रहा था वह अपने घर से मिला है.
उत्तर प्रदेश के भदोही में 12 वर्ष पहले एक अपहरण होता है. एक सप्ताह के अंदर अपहरण के बाद हत्या की साजिश के आरोप में चार आरोपी दबोचे जाते थे. कोर्ट में केस चलता है. चारों को तीन साल तक जेल में रहना पड़ता है और फिर अचानक पता चलता है कि जिसके अपहरण के लिए वो सजा काटकर आए हैं और आज भी जमानत पर रिहा हैं, वो तो अपने घर आया हुआ है. इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने अपहरण होने वाले व्यक्ति को उसके घर से पकड़ लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. यहां का है मामला भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चक निरंजन गांव के रहने वाले जोखन तिवारी के अपहरण होने की 2008 में परिजनों ने पुलिस को दी थी. इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 364 जिसके मुताबिक हत्या की नीयत से अपहरण करने के साथ ही 504, 506 के तहत गोपीगंज थाना में मुकदमा दर्ज किया. एक सप्ताह के अंदर ही आरोपी दूधनाथ तिवारी, काशीनाथ तिवारी, वंशराज तिवारी और रामअवतार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अपहरण के इस आरोप में चारों आरोपी दो बार में तीन साल दो महीने तक जेल में बंद रहे. अभी भी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा चल रहे हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











