
UP: जमीन विवाद में दबंगों ने पति-पत्नी पर चलाई गोली, महिला की मौत, शख्स ने भागकर बचाई जान
AajTak
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले (UP Pilibhit) में जमीन विवाद के चलते एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला व उसका पति खेत पर घास काट रहे थे. उसी दौरान खेत पर पहुंचकर दबंगों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसमें एक गोली महिला को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उसके पति ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यूपी के पीलीभीत जिले (UP Pilibhit) में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. वहीं महिला के पति को भी दबंगों ने फायरिंग कर काफी दूर तक दौड़ाया. बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई. गोलीकांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरहा गांव की है. यहां गुरुवार की देर शाम गांव की राजेश्वरी देवी अपने पति खूबचंद के साथ घास काटने गई थी. उसी समय कुछ लोगों ने दोनों पर फायरिंग शुरू कर दी. राजेश्वरी देवी को गोली लग गई. वही खूबचंद ने भाग कर जान बचाई. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग व खूबचंद के पारिवार के लोग मौके पर आ गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
SP बोले- आरोपियों पर की जा रही है कार्रवाई
मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित थाने की फोर्स पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतका के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश पी ने बताया कि पति पत्नी घास काट रहे थे, उसी समय उन पर फायरिंग की गई. इसमें महिला की मौत हो गई. महिला के पति ने आरोप लगाया कि कि प्लाटिंग को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा रहा है उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
'कई बार पुलिस से की थी शिकायत, नहीं दिया गया ध्यान' वहीं घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक के पति ने बताया कि प्लाटिंग को लेकर उसका तुलाराम, विनोद और रणवीर गंगवार से विवाद चलता चला रहा है.उन्हीं लोगों ने गन्ने के खेत से निकलकर हम दोनों पर हमला कर दिया. मृतक के भतीजे ने बताया कि विवाद को लेकर पुलिस से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









