
UP: चौक काली मंदिर के महंत पर युवक ने लगाया कुकर्म का आरोप, हिरासत में लिए गए
AajTak
लखनऊ के चौक काली मंदिर के महंत व ट्रस्ट सचिव ओम भारती पर एक युवक ने कुकर्म का आरोप लगाया है. महंत ओम भारती के खिलाफ 354, 377, 511 का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद महंत को हिरासत में ले लिया गया.
लखनऊ के चौक काली मंदिर के महंत व ट्रस्ट सचिव ओम भारती को एक युवक के साथ कुकर्म के आरोप में सोमवार को देर रात हिरासत में ले लिया गया है. पीड़ित युवक ने चौक थाने में तहरीर दी थी. इस मामले में महंत ओम भारती के खिलाफ 354, 377, 511 का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद महंत को हिरासत में ले लिया गया.
महंत ओम भारती पर अनैतिक संबंध का आरोप एक फोटोग्राफर ने लगाया है. चौक के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने बताया, 'एक युवक ने शाम को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बड़ी काली मंदिर के महंत ओम भारती ने उसके साथ कुकर्म किया था, पीड़ित फोटोग्राफी का काम कर रहा है, मंदिर परिसर में उसकी प्रसाद की दुकान भी है.'
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने बताया, 'पीड़ित ने कहा कि मंदिर के महंत ओम भारती अक्सर उसे अपने कमरे में हाथ-पैर दबवाने के लिए बुलाते थे, ऐसा करने से मना करता तो दुकान खाली करने की धमकी देते थे, महंत गलत ढंग से छूते थे, 8 तारीख की रात को मंदिर की आरती के बाद महंत ने उसे जबरदस्ती अपने कमरे में रोक लिया था.'
प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा ने आगे बताया, 'पीड़ित का आरोप है कि कुछ गलत होने की आशंका में उसने मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग छिपकर चालू कर दी. इसके बाद महंत उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा और आप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की. दोनों की बातचीत रिकॉर्ड हो गई.'
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर चौक काली मंदिर के महंत ओम भारती के खिलाफ 354, 377, 511 का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद महंत को हिरासत में ले लिया गया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









