
UP चुनाव से पहले मायावती का बड़ा फैसला, काटा बाहुबली मुख्तार अंसारी का टिकट
Zee News
BSP प्रमुख मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा, 'बीएसपी का अगामी यूपी विधान सभा आम चुनाव में कोशिश होगी कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए.
लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले BSP सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बड़ा ऐलान किया है. इस ऐलान के साथ ही मायावती ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने को लेकर सूरते हाल पूरी तरह से साफ कर दी है. मायावती ने कहा है कि BSP इस बार आपराधिक छवि वालों से परहेज करेगी, इस लिए पार्टी ने बसपा विधायक मुख्तार अंसारी दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने का फैसला किया है. 1. बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है। 3. बीएसपी का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है। मायावती ने काटा मुख्तार अंसारी का टिकट BSP प्रमुख मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा, 'बीएसपी का अगामी यूपी विधान सभा आम चुनाव में कोशिश होगी कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनज़र ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधान सभा सीट से अब मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का नहीं, बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर (Bhim Rajbhar) के नाम को फाइनल किया गया है.' — Mayawati (@Mayawati)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










