
UP: चित्रकूट में मंत्री के सामने मर चुकी महिला का इलाज करते रहे डॉक्टर, पोल खुली तो...
AajTak
चित्रकूट के जिला अस्पताल में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में डॉक्टर्स, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शर्मनाक करतूत आज तक के कैमरे में कैद हो गई. डॉक्टर्स की लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की और चित्रकूट के जिलाधिकारी को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह के सामने ही डॉक्टर एक महिला की डेड बॉडी का इलाज करते रहे. डॉक्टरों ने मंत्री को भनक तक नहीं लगने दी. इतना ही नहीं अस्पताल प्रशासन ने मंत्री से मरने वाली महिला की तीमारदार को फल भी बंटवा दिए. हालांकि, जब मंत्री बाहर निकले तो स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि ने इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें बताया. इस पर मंत्री दोबारा बेड तक पहुंचे और सच्चाई जानने के लिए जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार 2.0 सत्तारूढ़ हुई है, तब से जनता के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं. इन्हीं निर्णयों में एक निर्णय है- सरकार जनता के द्वार. शनिवार को पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसी अभियान के तहत चित्रकूट मंडल के प्रभारी मंत्री और योगी सरकार में पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंचे. यहां भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जोरदार स्वागत किया.
डॉक्टर्स ने जांच की और मंत्री से फल दिलवा दिए
बाद में मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चित्रकूट के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. मंत्री जब अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे तो चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश त्रिपाठी ने ना सिर्फ मृतक महिला की जांच की, बल्कि मंत्री के हाथों उसकी तीमारदार को फल भी वितरित करवा दिए. मंत्री के सामने लाश का इलाज करने वाले डॉक्टर्स की पोल उस समय खुल गई, जब चित्रकूट की जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने डॉक्टर्स की शर्मनाक करतूत को प्रभारी मंत्री के सामने ला दिया. उन्होंने मंत्री को इस संबंध में जानकारी दी और हंगामा शुरू कर दिया.
पहले मौत से इंकार किया, फिर खड़े कर दिए हाथ

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









