
UP: चलती कार के नीचे आई मासूम बच्ची, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
AajTak
यूपी के अलीगढ़ जिले में एक मासूम बच्ची कार के नीचे आ गई. गनीमत रही कि बच्ची को कोई चोट नहीं आई. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. यह घटना इगलास थाना इलाके के गांव कजरौठ की बताई जा रही है.
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक मासूम बच्ची चलती कार ने नीचे आ गई. गनीमत रही कि बच्ची को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह घटना इगलास थाना इलाके के गांव कजरौठ की बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले में एक सवा साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी. इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते रास्ते पर पहुंच गई. उसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी. कार चालक ने बच्ची को देखकर कार रोक दी. इसके कुछ ही पलों बाद कार चालक ने कार आगे बढ़ा दी, जिससे बच्ची कार के नीचे आ गई. यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. एक शख्स आनन-फानन में बच्ची को ओर दौड़ा.
यहां देखें वीडियो
इस दौरान सामने एक नल के पास मौजूद व्यक्ति बच्ची को बचाने के लिए दौड़ा और उसने कार के नीचे जा पहुंची बच्ची को तुरंत निकाला. गनीमत रही कि बच्ची को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा. दिल दहला देने वाली इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है. बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मामला पंचायत के बीच पहुंचा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








