
UP: चर्च धर्मांतरण मामले में CBSE स्कूल की दो महिला टीचर्स शामिल, एक गिरफ्तार
AajTak
सामूहिक धर्मांतरण मामले दो सीबीएसई स्कूल की दो आरोपी महिला टीचर्स का नाम सामने आया है. पुलिस ने एक महिला टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी टीचर की तलाश में दबिश दी जा रही है. इस मामले में पुलिस ने कुल 56 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराओं सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था.
यूपी के फतेहपुर चर्च में सामूहिक धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है. धर्मांतरण के मामले में सीबीएसई स्कूल की दो महिला टीचर का नाम सामने आया है. पुलिस ने एक आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरी टीचर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
दरअसल, धर्मांतरण के दोनों आरोपी टीचर सीपीएस स्कूल चित्रांशनगर में पढ़ाती थीं. मुकदमा दर्ज होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने टीचर को बाहर नहीं निकाला था. महिला टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेजने पर स्कूल प्रबंधन कुछ भी बोलने से साफ मना कर रहा है.
चर्च में सामूहिक धर्मांतरण का यह मामला जिले के कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके का है. पुलिस ने धर्मांतरण मामले में 56 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धाराएं सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. इनमें से अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
सामूहिक धर्मांतरण की मिली थी सूचना
हरिहरगंज क्षेत्र के चर्च में 15 अप्रैल को सामूहिक धर्मांतरण की सूचना मिली थी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने चर्च में धर्मांतरण की सूचना वीएचपी के कार्यकर्ताओं को दी गई थी. वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता चर्च के बाहर जमा हुए और चर्च का घेरावकर जमकर हंगामा किया.
वीएचपी के हंगामे के बाद मौके पर एसडीएम, सीओ और काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था. इसके बाद मामले को शांत कराया गया था. इस दौरान जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स को चर्च के बाहर तैनात कर दिया गया था. वहीं, वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के पादरी के खिलाफ कार्यवाई की मांग पर अड़ गए थे.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







