
UP: घर से भागी पत्नी से मारपीट कर रहा था पति, प्रेमी ने चाकू से गोदकर ले ली जान
AajTak
उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी है. पत्नी कुछ दिन पहले ही प्रेमी के साथ भागकर शामली में रह रही थी. पति उसे ढूंढता हुआ शामली पहुंचा, जहां दोनों ने उसकी हत्या कर दी.
उत्तर प्रदेश के शामली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. प्रेमी के साथ भागकर आई पत्नी के साथ पति मारपीट कर रहा था, तभी प्रेमी ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. सोमवार तड़के हुई सनसनीखेज घटना से हडकंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया.
पंजाब के चंडीगढ़ जिले के गांव डूडू माजरा निवासी अमित की शादी सात साल पहले शिवांगी के साथ हुई थी. 24 जून को शिवांगी अपने दुधमुंहे बेटे चिंकू के साथ घर के सामने रहने वाले प्रेमी जतिन के साथ फरार हो गई थी. इस बीच पता चला कि दोनों फरार प्रेमी-प्रेमिका थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला हरदेव नगर में किराये के मकान में रह रहे हैं.
सोमवार तड़के पति अमित अपने गांव के ही तीन दोस्तों कुलदीप, अनिल और शिवम के साथ मकान पर पहुंचा. यहां पर पति को आया देख पत्नी शिवांगी ने हाथापाई शुरू कर दी. इस बीच पति अमित ने भी शिवांगी के साथ विरोध करते हुए मारपीट की. तभी प्रेमी जतिन रसोई से चाकू उठा लाया और अमित के गले पर चाकू से अनगिनत वार कर दिए.
अमित गंभीर रूप से घायल हो गया. दोस्तों ने मामले की जानकारी थाना आदर्श मंडी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पड़े अमित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. अमित की मौत की सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते शामली पहुंचे और केस दर्ज कराया.
मृतक अमित की मां रेखा ने बहू शिवांशी और उसकी प्रेमी जतिन के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











