
UP: गोरखपुर के BRD अस्पताल ने फिर किया चमत्कार, 5 घंटे तक ऑपरेशन कर ऐसे बचाई नवजात की जान
AajTak
हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक एक नवजात बच्चे के जन्म से ही उसके डायाफ्राम की झिल्ली में छेद होने से आंत, पेट व प्लीहा(स्पलीन) फेफड़े की बायीं ओर चले गए थे. इससे फेफड़ा दब रहा था और अल्प विकसित था. वहीं डायाफ्रामकी मांसपेशियां पीछे की तरफ थीं ही नहीं. इस वजह से आपरेशन बहुत जटिल था. लेकिन डाक्टरों ने हिम्मत नहीं हारी.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज ने फिर एक बार कुछ चमत्कार किया है. बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने एक नवजात की जटिल शारीरिक समस्या का आपरेशन कर उसकी जान बचा ली है. दरअसल, बीआरडी के चिकित्सकों के सामने एक बेहद ही जटिल केस आया.
बच्चे के डायाफ्राम की झिल्ली में था छेद
हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक एक नवजात बच्चे के जन्म से ही उसके डायाफ्राम की झिल्ली में छेद होने से आंत, पेट व प्लीहा(स्पलीन) फेफड़े की बायीं ओर चले गए थे. इससे फेफड़ा दब रहा था और अल्प विकसित था. वहीं डायाफ्रामकी मांसपेशियां पीछे की तरफ थीं ही नहीं. इस वजह से आपरेशन बहुत जटिल था. लेकिन डाक्टरों ने हिम्मत नहीं हारी. डायाफ्राम की झिल्ली के छेद को छाती की मांसपेशियों से जोड़कर आपरेशन कर दिया. जिसमें कुल पांच घंटे का समय लगा. अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है. उसे सकुशल अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया है.
सफल ऑपरेशन कर नवजात को बचाया गया
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से सटे बस्ती मंडल के सिद्धार्थनगर की पुनीता ने बच्चे को एक मार्च को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया. उसका जन्म सिद्धार्थनगर के अस्पताल में हुआ था. जन्म के बाद से ही उसकी सांसफूल रही थी और दूध भी पीने में कठिनाईयों का सामना कर रहा था. जिला अस्पताल के डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया. मेडिकल कालेज में सभी जरूरी जांच के बाद स्वजन की अनुमति लेकर पीडियाट्रिक सर्जन डा. रेनू कुशवाहा ने आपरेशन किया.
इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक व एनेस्थीसिया डॉक्टर डॉ. सुनील आर्या व डा. शहबाज ने सहयोग किया. इसके बाद सफल ऑपरेशन कर नवजात बच्चे को बचाया गया. दरअसल गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रोजाना ऐसे चमत्कार होते है. जबकि गोरखपुर मंडल के चार जिले औरबस्ती मंडल के तीन जिले स्वास्थ के लिहाज से अभी भी गोरखपुर के इस मेडिकल कॉलेज पर निर्भर रहते है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







