
UP: कोरोना महामारी में यमुना सिटी में रिकॉर्डतोड़ निवेश, चुनाव से पहले सरकार की खास तैयारी
AajTak
पिछले चार साल के दौरान 1946 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित की गई है. इसमें से 189 बड़ी इकाइयां हैं जिन्हें 4 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन दी गई है. इससे यहां 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है.
दिल्ली से सटे नोएडा को उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाता है और इसी जिले के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से विकास करने पर जोर दिया जा रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी भी इसी क्षेत्र पर फोकस रख रही है. पिछले चार साल के दौरान 1946 औद्योगिक इकाइयों को जमीन आवंटित की गई है. इसमें से 189 बड़ी इकाइयां हैं जिन्हें 4 हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन दी गई है. इससे यहां 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया है. साथ ही इन कंपनियों के चलते 2.75 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











