
UP: कोचिंग इंस्टीट्यूट का पोस्टर लगाने को लेकर हुआ विवाद, BA के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
AajTak
संभल में दीवार पर कोचिंग इंस्टिट्यूट का पोस्टर चिपकाने को लेकर हुए विवाद में BA के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. दबंगों ने मृतक छात्र के भाई और चाचा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में BA में पढ़ने वाले छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि दीवार पर कोचिंग इंस्टिट्यूट का पोस्टर चिपकाने के चलते विवाद हुआ था. जिसके बाद दबंग युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर छात्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया. छात्र को बचाने आए उसके भाई और चाचा को भी बदमाशों ने लहूलुहान कर दिया. तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने छात्र राहुल सिंह को मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है. यह घटना हयातनगर थाना इलाके के महोरा लखुपुरा गांव में हुई. यहां रहने वाला बिरलेश और विकेश गांव के कोचिंग इंस्टीट्यूट के प्रचार वाले पोस्टर दीवारों पर चिपका रहे थे.
चाकू से ताबड़तोड़ वार कर छात्र की हत्या
गांव के ही रहने वाले बीए के छात्र राहुल सिंह ने बिरलेश और विकेश को पोस्टर चिपकाने से मना किया पर वह नहीं माने जिसके कारण विवाद शुरू हो गया. बात मारपीट से शुरू हुई और चाकूबाजी तक पहुंच गई. बिरलेश और विकेश ने राहुल पर चाकू से हमला किया. इस दौरान राहुल को उसके चाचा और भाई ने बचाने का प्रयास किया. लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी घायल कर दिया.
परिजन आनन फानन में राहुल को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











