
UP के फिरोजाबाद का नाम बदलकर रखा जा सकता है ये नया नाम, बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास
Zee News
भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि फिरोजाबाद का पुराना नाम चंद्रवाड़ था और बाद में इसे बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया था, इसलिए इसका नाम चंद्र नगर होना चाहिए.
फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने संबंधी प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया है. पिछले शनिचर को जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में फिरोजाबाद सदर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने का अनुरोध लिखित तौर पर किया था. यादव ने सोमवार को बताया कि सांसद चंद्रसेन जादौन ने भी जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर किए जाने की मांग की हिमायत की है. इसके बाद यह प्रस्ताव पास कर दिया गया. अब इसे आखिरी फैसले के लिए शासन को भेजा जाएगा. कुछ संगठन चाहते हैं 'सुहाग नगर’ नाम रखना यादव ने कहा कि फिरोजाबाद का पुराना नाम चंद्रवाड़ था और बाद में इसे बदलकर फिरोजाबाद कर दिया गया था इसलिए इसका नाम चंद्र नगर होना चाहिए. इससे पहले जिला पंचायत सदर के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को खिताब करने के दौरान फिरोजाबाद की जगह चंद्र नगर कहकर संबोधित किया था. वहीं, कई दूसरे संगठनों ने फिरोजाबाद का नाम चंद्र नगर की जहग पर सुहाग नगर किए जाने की मांग उठाई है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








