
UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, फर्जी डिग्री से जुड़ी याचिका खारिज
AajTak
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है. इसके बाद याचिकाकर्ता ने उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर फर्जी डिग्री हासिल करने का आरोप लगाया था.
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. मौर्य के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच ने याचिका खारिज की. याचिका में केशव प्रसाद मौर्य पर विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए भरे गए नामांकन फॉर्म में फर्जी शैक्षणिक डिग्री दिखाने का आपराधिक आरोप था.
याचिकाकर्ता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर फर्जी डिग्री हासिल करने का आरोप लगाया था.
हाई कोर्ट से खारिज हुई थी याचिका
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पहले ही खारिज कर दिया है. इसके बाद याचिकाकर्ता ने उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पिछले महीने केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ते समय फर्जी शैक्षणिक डिग्री जमा करने और पेट्रोल पंप डीलरशिप हासिल करने के आरोपों पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी. जस्टिस संजय कुमार सिंह की बेंच ने दिवाकर द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











