
UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2022 में पार्टी के नेतृत्व का फैसला केंद्र करेगा, पार्टी से नाराज नहीं हैं OBC
AajTak
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा या चेहरा कौन होगा ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, ये मेरा विषय नहीं है, केंद्रीय नेतृत्व का विषय है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. बीजेपी में बैठकों का दौर चल रहा है. चर्चा इस बात की है कि 2022 में बीजेपी किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी, क्या पार्टी में सूबे के स्तर पर बदलाव किए जाएंगे. इन सब सवालों के बीच यूपी के डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का कहना है कि इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला- केशव प्रसाद मौर्य केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा या चेहरा कौन होगा ये केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, ये मेरा विषय नहीं है, केंद्रीय नेतृत्व का विषय है. आजतक से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन चर्चाओं को आप मंथन का नाम दे रहे हैं, दरअसल वह मंथन नहीं बल्कि रूटीन बैठक थी, मीडिया अपनी अटकलों के लिए स्वतंत्र है.वहीं, ओबीसी दलों के मसले पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ओबीसी पार्टी से नाराज नहीं है. अगर अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद या निषाद पार्टी की बात कर रहे हैं तो वह हमारे सहयोगी हैं, पहले से साथ हैं. अगर जरूरत पड़ी तो हम आगे और भी दलों को जोड़ेंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











