
UP: कर्जदारों से बचने के लिए रची गहनों के चोरी होने की झूठी कहानी, चढ़ा पुलिस के हत्थे
AajTak
लखनऊ रेलवे पुलिस ने 14 सौ ग्राम सोने की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है. मामले में शिकायतकर्ता समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं. दरअसल, शिकायतकर्ता ने कर्जदारों से बचने के लिए सोने के जेवर चोरी होने की झूठी कहानी बनाई थी. उसने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दी कि वह बनारस से बरेली जा रहा था. आलम नगर के पास उनका बैग किसी ने चुरा लिया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेलवे पुलिस ने चोरी के एक अनोखे मामले का खुलासा किया है. इसमें शिकायतकर्ता पीड़ित ही आरोपी निकला. चोरी की झूठी कहानी बनाने वाले आरोपी, उसकी महिला मित्र सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने बताया कि कर्जदारों से बचने के लिए उसने चोरी की झूठी कहानी रची थी.
65 लाख के जेवरात चोरी होने की शिकायत की
विवेक रस्तोगी ने 29 सितंबर को रेलवे हेल्पलाइन 139 पर फोन किया. सूचना दी कि वह बनारस से बरेली तिनसुकिया एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. आलम नगर के पास उसके बैग को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है.
बैग में करीब 14 सौ ग्राम सोना था, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख है. चोरी की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी. मुखबिरों के नेटवर्क को भी एक्टिव कर दिया गया.
जांच के दौरान शिकायतकर्ता के फोन की लोकेशन ट्रेस की गई. साथ ही बनारस वह जिस टैक्सी से आया था, उसकी जांच पड़ताल भी की गई. संदेह होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया.
भांजे और महिला मित्र को साथ लेकर रची साजिश

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











