
UP: एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा की हत्या, गला रेतकर शव नदी में फेंका
AajTak
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद उसने छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया. पहले दुपट्टे से छात्रा का गला घोंटा और शव को नदी में फेंक दिया.
दिल्ली से परीक्षा देने गई 12वीं की छात्रा की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने बताया छात्रा की हत्या एकतरफा प्रेम के कारण हुई थी. गांव में रहने वाला एक युवक छात्रा से प्रेम करता था. छात्रा ने उसके शादी के प्रपोजल को ठुकार दिया था, जिसके बाद गुस्से में सिरफिरे आशिक ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद उसने छात्रा का जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया. पहले दुपट्टे से छात्रा का गला घोंटा और शव को नदी में फेंक दिया. घर पहुंचने के बाद उसे शक हुआ कि लड़की जिंदा है तो उसने घर से चाकू लिया और उसका गला काट वहीं फेंक दिया.
दरअसल भमोरा के एक गांव में फूफा के घर रहकर यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार रात अचानक लापता हो गई थी. बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर नदी में पड़ा मिला. गले में दुपट्टा कसा था और चाकू से गला रेता था. तुरंत ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि यह शव देर रात लापता हुई छात्रा का है.
पुलिस द्वारा छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इस घटना के बाद छात्रा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. छात्रा दिल्ली से अपने फूफा के घर यूपी बोर्ड की परीक्षा देने बरेली आई थी.
पुलिस ने मामले की जांच के लिए छात्रा के कॉल डिटेल्स निकाले तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने आरोपी विकास को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







