
UP उपचुनाव में 'अजगर' की चाल चलेगी RLD, सीटों के बंटवारे पर BJP से होगा तगड़ा मोलभाव!
AajTak
उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनावों के लिए निर्धारित 10 विधानसभा सीटों में से, 2022 के चुनावों में 5 सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती थीं, 3 सीटें बीजेपी ने और 1-1 सीट उसके एनडीए सहयोगियों निशाद पार्टी और आरएलडी (2022 में एसपी पार्टनर) ने जीती थी.
उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इनमें से 9 सीटें लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विभिन्न दलों के विधायकों के सांसद बनने के चलते खाली हुई हैं. वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के सजायाफ्ता होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई है. इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों की हलचल बढ़ गई है. सभी दल साम दाम दंड भेद के हथकंडे अपना कर उपचुनाव की 10 सीटें जीतना चाहते हैं.
भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों में से 9 पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है, तो वहीं उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल मीरापुर के अलावा दो अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करना चाहती है. आरएलडी विधायक चंदन चौहान के सांसद बनने के कारण मीरापुर विधानसभा सीट खाली हुई है. इसलिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मीरापुर रालोद के खाते में जाने की पूरी उम्मीद है. इसके अलावा जयंत चौधरी की पार्टी दो और सीटें चाहती है.
अलीगढ़ की खैर और गाजियाबाद सदर सीट चाहती है रालोद
आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा कि अलीगढ़ के खैर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और गाजियाबाद सदर सीट पर उनकी पार्टी मजबूत है. खैर सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी ही जीतता आया है. ऐसे में अगर खैर और गाजियाबाद सदर सीट पर भाजपा से बात बन जाती है, तो एनडीए ये तीन सीटें आसानी से जीत सकती है. अनुपम मिश्रा ने बताया कि आरएलडी अपना विस्तार कर रही है, जिसके चलते संगठनात्मक बदलाव भी किए जाएंगे. हमारे ऐसे कार्यकर्ता जो निष्क्रिय हैं या किसी दूसरे दल में चले गए हैं, उनसे संपर्क साधा जाएगा. उनकी फिर से राष्ट्रीय लोकदल में वापसी कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे. इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी.
दादा चौधरी चरण सिंह के ‘अजगर’ फार्मूले को धार देंगे जयंत
अनुपम मिश्रा के मुताबिक आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह के आजमाए ‘अजगर’ फार्मूले को धार देने के लिए नए सिरे से काम कर रहे हैं. अजगर फार्मूले का मतलब है कि रालोद ‘अहीर, अनुसूचित और अगड़ा’ समाज के अलावा जाट, गुर्जर और राजपूत समुदाय को अपने साथ जोड़ने के लिए और अधिक काम करेगी. आरएलडी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्र ने कहा कि 'अजगर' को साधने से पार्टी का राजनीतिक कद और बढ़ेगा और इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भी अतिरिक्त ऊर्जा मिलेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











