
UP: आइसक्रीम खिलाने के बहाने दो बच्चियों का अपहरण, एक भागी, दूसरी की मिली लाश
AajTak
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में 9 साल की मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. गांव के ही रहने वाले एक शख्स ने दो बच्चियों को आईसक्रीम खिलाने के बहाने किडनैप किया था. एक बच्ची किसी तरह भाग आई थी, जबकि दूसरी की लाश मिली. परिजनों का कहना है कि रेप के बाद हत्या की गई है.
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के रोरी गांव में एक मासूम 9 वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है. गांव के ही रहने वाले एक युवक ने ट्यूशन टीचर के घर के बाहर खेल नहीं रही दो बच्चियों का आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया और गांव के बाहर खेतों में ले गया.
6 बर्षीय बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल भागी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसकी शिनाख्त पर आज सुबह सवेरे 9 बर्षीय बच्ची का शव गांव के बाहर एक खेत से बरामद कर लिया है. बच्ची की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही हैं. वही आरोपी और मृतक बच्ची के परिजन अलग-अलग समुदायों के हैं.
बच्ची के परिजनों के अनुसार, शाम को दोनों बच्चियां गांव में ही ट्यूशन पढ़ने गयी थी और वहां से लौटते समय गांव में ही खेल रही थी. आरोपी दोनो बच्चियों को अपनी साइकिल पर घुमाने और आइसक्रीम खिलाने का झांसा देकर ले गया. दोनों को गांव के बाहर एक खेत में ले गया. 6 वर्षीय मासूम बच्ची किसी तरह बदहवास हालत में आरोपी के चंगुल से भागी.
बच्ची ने वहां से गुजर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगो ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी. उधर बच्चियों के घर न लौटने पर परिवार भी गांव में बच्चियों की तलाश में जुटा था, जिसके बाद बच्चियों के परिवार ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में भी हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. कई थानों की फोर्स को भी यहां बुलाया गया. बच्चियों के परिवारों और गांव के लोगों की भीड़ भी जुट गई और देर रात तक दूसरी 9 बर्षीय बच्ची की तलाश में पुलिस और गांव वालों ने इलाके के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया.
सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात घटना के आरोपी कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी घंटों तक पुलिस को गुमराह करता रहा. हालांकि पुलिस की सख्ती के बाद कपिल कश्यप की शिनाख्त पर 9 बर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर लिया. बच्ची के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही हैं.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











