
UP: अमित शाह होंगे पर्यवेक्षक, लखनऊ पहुंचते ही योगी ने बुलाई कोर ग्रुप की बैठक
AajTak
बीजेपी यूपी में सरकार गठन को लेकर एक्टिव मोड में है. पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाया है तो वहीं योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ पहुंचते ही कोर ग्रुप की मीटिंग बुला ली है.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश समेत उन चार राज्यों में सरकार गठन की कवायद तेज कर दी है, जहां चुनावी रण जीतकर पार्टी ने फिर से सत्ता में वापसी की है. बीजेपी की ओर से यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लिए पार्टी के पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान कर दिया है. जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी कर सरकार का गठन किया जाएगा.
बीजेपी ने यूपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और किरण रिजिजू को मणिपुर, नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को बीजेपी ने गोवा का पर्यवेक्षक बनाया है.
सरकार गठन को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व एक्टिव मोड में आ गया है, वहीं दूसरी तरफ चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा रहे योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं. नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, अमित शाह से मुलाकात के बाद लखनऊ पहुंचते ही सीएम योगी ने बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुला ली है.
योगी आदित्यनाथ के आवास पर बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक चल रही है जिसमें सीएम योगी के अलावा केशव प्रसाद मौर्या, सुनील बंसल, यूपी बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ ही यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा भी मौजूद हैं. बीजेपी कोर ग्रुप की इस बैठक में सरकार गठन को लेकर मंथन किया जाना है. जानकारी के मुताबिक कोर ग्रुप की इस बैठक में एमएलसी की 36 सीटों के लिए 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा किए जाने की उम्मीद है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









