
Union Minister Meenakshi Lekhi: 'क्या भारत सिर्फ मेरी...', केरल में 'भारत माता की जय' न बोलने वालों पर भड़कीं मीनाक्षी लेखी
AajTak
केरल में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी उस समय नाराज हो गईं, जब भीड़ में मौजूद लोगों ने जोरशोर से भारत माता जय की नारे नहीं लगाए. उन्होंने सवाल पूछा कि क्या भारत सिर्फ मेरी माता है, आपकी नहीं है.
केंद्रीय मंत्री मीनीक्षी लेखी केरल में 'भारत माता की जय' न बोलेने वालों पर जमकर बरसीं. वह कोझिकोड में एक युवा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने कई बार भीड़ से भारत माता की जय के नारे लगाने की अपील की. लेकिन, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने नारे नहीं लगाए. इस बात से ही मीनाक्षी नाराज हो गईं.
एजेंसी के मुताबिक संबोधन के दौरान मीनाक्षी लेखी ने यह भी पूछ डाला कि क्या भारत आपकी मां नहीं है. उन्होंने नारा न लगाने वाली एक महिला को कार्यक्रम स्थल छोड़कर चले जाने की सलाह भी दी. सम्मेलन का आयोजन दक्षिणपंथी संगठनों ने किया था. मीनाक्षी लेखी ने कार्यक्रम के समापन पर भी 'भारत माता की जय' का नारा लगाया और दर्शकों से इसे दोहराने के लिए कहा.
क्या भारत आपकी माता नहीं है?
मीनाक्षी लेखी को जब दर्शकों से अपेक्षा के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी तो उन्होंने पूछा कि क्या भारत आपका घर नहीं है. उन्होंने कहा,'क्या भारत केवल मेरी ही माता है या आपकी भी माता है? क्या कोई संदेह है? संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाईं तरफ के दर्शकों की प्रतिक्रिया अभी भी खराब है.
महिला को सीट से उठाकर पूछा
दर्शकों में एक महिला की तरफ इशारा करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा,'पीली (पोशाक) वाली महिला खड़ी हो सकती हैं. यहां-वहां मत देखिए. मैं आपसे बात करने जा रही हूं. मैं आपसे सीधा सवाल पूछने जा रही हूं. क्या भारत आपकी माता नहीं है? ऐसा रवैया क्यों?'

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











