
UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद अब इस 7 साल पुरानी भर्ती की होगी जांच
AajTak
UKSSSC Paper Leak Scam: यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में पंतनगर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड सहायक स्थापना अधिकारी दिनेश चंद जोशी को गुरुवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. दिनेश चंद के खुलासे के बाद 2015-16 में उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती की जांच के आदेश दिए गए हैं.
UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड सरकार ने अब राज्य पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2015 की जांच के आदेश दे दिए हैं. हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (CM Pushkar Dhami) ने घोषणा की थी कि राज्य में आयोजित सभी दागी परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाएगा और उनके माध्यम से की गई नियुक्तियों को रद्द कर दिया जाएगा.
यूकेएसएसएससी पेपर लीक में कई खुलासे के बाद राज्य सरकार ने विजिलेंस डिपार्टमेंट को 2015 में हुई उत्तराखंड पुलिस निरीक्षक भर्ती (Sub-Inspector Recruitment) की जांच करने का आदेश दिया है.
रिटाइर्ड ऑफिसर के खुलासे के बाद जांच के आदेश
दरअसल, यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में पंतनगर विश्वविद्यालय के रिटायर्ड सहायक स्थापना अधिकारी (Retired Assistant Establishment Officer) दिनेश चंद जोशी को गुरुवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. रिटायर्ड ऑफिसर ने कई खुलासे किए जिसके आधार पर पुलिस मुख्यालय ने जांच कराने का प्रस्ताव भेजा था. 2015-16 में उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में, कुल 339 उम्मीदवारों भर्ती परीक्षा क्वालीफाई की थी.
दोषियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट और PMLA
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी. उन्होंने यूकेएसएसएससी अधिकारियों को ये भी निर्देश दिए थे कि दोषियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया जाए. उन्होंने ये भी कहा कि जिन परीक्षाओं में अनियमितता के साक्ष्य मिले हैं, उनको रद्द करें और नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करें.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.










