
Ukraine Russia War: लवीव पर रूस ने लगातार पांच रॉकेट दागे, यूक्रेन ने नहीं बताया कितनी हुई तबाही
AajTak
यूक्रेन के लवीव शहर पर शनिवार शाम को मिसाइल से हमला किया गया. लवीव में करीब 700,000 लाख लोग रहे हैं. 24 फरवरी से यूक्रेन पर रूसी हमले शुरू हुए. लवीव इन हमलों से सुरक्षा था इसलिए यूक्रेन के युद्ध प्रभावित इलाकों से हजारों लोग इस शहर शरण लेकर रह रहे थे.
रूस ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव पर शनिवार को लगातार कई रॉकेट दागे. ये गोलाबारी तब हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पोलैंड की राजधानी वारसॉ में मौजूद थे. लवीव से वारसॉ की दूरी महज 40 मील है. इन शक्तिशाली विस्फोटों ने ऐसे शहर को दहला दिया. लवीव इन दिनों यूक्रेन के अन्य हिस्सों भागकर आए हजारों लोगों के लिए एक आश्रय स्थल बना हुआ है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने फेसबुक पर बताया कि पहले हमले में पांच लोगों के घायल होने की आशंका है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दो रॉकेट हमलों से क्या-क्या तबाह हो गया. कुछ घंटों के बाद उन्होंने शहर के बाहर तीन और विस्फोटों की सूचना दी लेकिन हमलों की विस्तार से जानकारी नहीं दी.
पिछले हफ्ते हवाई अड्डे के पास किया था हमला
लवीव के मेयर एंड्री सदोवी ने दूसरे रॉकेट हमले के बारे में बताया कि इस हमले में अच्छा खासा नुकसान हुआ है. यूक्रेन पर 24 फरवरी से रूस ने हमला शुरू किया था लेकिन लवीव इन हमलों में काफी हद तक बचा हुआ था. हालांकि रूसी मिसाइलों ने एक सप्ताह पहले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक विमान की मरम्मत करने वाली जगह पर हमला कर दिया था.
'जहां शरण ली वहां से कुछ दूरी पर हुआ धमाका'
खारकीव से भागकर लवीव आईं ओलाना ने बताया कि हमारे साथ कई लोगों ने एक अपार्टमेंट में ब्लॉक के नीचे शरण ले रखी है. उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि पहला धकामा अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर ही हुआ.
'धमाके के साथ कांच टूटने की आवाज सुनी'

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








