
Ukraine Russia War: बाइडेन फिर बोले- हम यूक्रेन के साथ, रूस और बेलारूस से लगे NATO देशों की सीमा पर बढ़ाएंगे फोर्स
AajTak
Ukraine Russia War: जो बाइडेन ने प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर यूक्रेन के लिए अमेरिका के सपोर्ट को दोहराया है. बाइडेन ने रूस की आलोचना करते हुए कहा कि रूस एक आक्रमणकारी देश है और अमेरिका उसके हमले के खिलाफ यूक्रेन की हर संभव मदद करेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए अमेरिका के सपोर्ट को फिर दोहराया है. उन्होंने कहा कि रूस के आक्रमण की कीमत यूक्रेन के लोग हर रोज अपनी जान देकर चुका रहे हैं. दुनिया को यूक्रेन की मदद के लिए आगे आना होगा. अमेरिका यूक्रेन की खुलकर मदद करेगा. यूक्रेन को हथियार देने के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी मदद करनी होगी.
जो बाइडेन ने बुधवार रात वाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि अमेरिका अपने सैनिकों को यूक्रेन में जंग लड़ने के लिए नहीं भेजेगा. लेकिन हम रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की हर संभव मदद करेंगे.' बाइडेन ने आगे कहा कि अमेरिका रूस के खिलाफ जंग में नहीं छेड़ रहा है, बल्कि हम तो रूसी आक्रमण झेल रहे यूक्रेन की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. यूएस NATO देशों की सुरक्षा के लिए तत्पर है. रूस और बेलारूस से लगे NATO देशों की सीमाओं पर अमेरिकी और सैनिक भेजेगा.
अमेरिका के किसानों से प्रोडक्शन बढ़ाने की अपील
जो बाइडेन ने यूक्रेन में नजर आए भयावह दृश्यों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रूस एक आक्रमणाकारी देश है. हमने यूक्रेन में ऐसे कई सीन देखें हैं, जो वॉर क्राइम की गवाही देते हैं. पिछले 2 महीने से रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है. बाइडेन ने यूक्रेन की कृषि व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि यूक्रेन दुनिया का एक बड़ा एग्रीकल्चर एक्सपोर्टर है. लेकिन युद्ध के हालात ने वहां के हालात बदल दिए हैं. बाइडेन ने अपने संबोधन में अमेरिका के किसानों से गेहूं सहित दूसरी फसलों का प्रोडक्शन बढ़ाने की अपील की.
अगले महीने PM मोदी से होगी बाइडेन की मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने टोक्यो में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. व्हाइट हाउस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाइडेन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इसी दौरान बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. व्हाइट हाउस के मुताबिक, बाइडेन की दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा 20 से 24 मई के लिए निर्धारित की गई है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











