
टैरिफ पर झटके के बाद क्या US कोर्ट से बदला लेंगे ट्रंप? लीक हुईं मीटिंग की सीक्रेट बातें
AajTak
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के कई टैरिफ को अवैध करार देते हुए कहा कि उन्होंने आपातकालीन कानून का गलत इस्तेमाल किया. फैसले के बाद ट्रंप ने नाराजगी जताई और नए 10 प्रतिशत वैश्विक टैरिफ का ऐलान कर दिया. इनके अलावा एक मीटिंग के दौरान ट्रंप गुस्से में गंभीर बात कह दी, जिससे आशंकाएं बढ़ गई हैं.
अमेरिका में टैरिफ को लेकर सियासी और कानूनी टकराव तेज हो गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके द्वारा लगाए गए इमरजेंसी कानून के तहत टैरिफ को अवैध करार दे दिया. 6-3 के फैसले में कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ने आर्थिक आपातकाल घोषित कर जिस कानून के तहत ये टैरिफ लगाए, वह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर था. कोर्ट के इस आदेश पर ट्रंप का कहना है कि उन्हें "इन कोर्ट का कुछ करना होगा."
यह मामला 1977 के इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट यानी IEEPA से जुड़ा था. इस कानून के तहत राष्ट्रपति आपातकाल की स्थिति में व्यापार को "नियंत्रित" कर सकते हैं, लेकिन इसमें स्पष्ट रूप से टैरिफ लगाने की बात नहीं है. ट्रंप ने इसी कानून का सहारा लेकर पहले मेक्सिको, कनाडा और चीन पर शुल्क लगाया और बाद में "लिबरेशन डे" के नाम पर भारत समेत दर्जनों देशों पर भारी टैरिफ थोप दिए.
यह भी पढ़ें: US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के किन टैरिफ को किया खारिज? जानिए पूरा मामला
कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने नया दांव चला. उन्होंने वैश्विक स्तर पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया, ताकि पहले वाले टैरिफ की जगह ली जा सके. उन्होंने जजों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अन्य कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे. उनका कहना है कि टैरिफ से अमेरिका में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलता है.
ट्रंप के मीटिंग की सीक्रेट बात लीक
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गवर्नर्स के साथ एक निजी बैठक के दौरान जब उन्हें कोर्ट के फैसले की जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे "शर्मनाक" बताया. एक न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने मीटिंग में कहा, "इन अदालतों के बारे में कुछ करना होगा." इससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या ट्रंप न्यायपालिका के खिलाफ सख्त रुख अपनाएंगे?

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.










