
Ukraine Russia war: कीव पर कब्जे का प्लान रूस ने टाला, सुमी में अमोनिया लीक से 5 किमी तक के इलाके में खतरा
AajTak
Russia Ukraine War: रूस की बमबारी की वजह से यूक्रेन के सुमी में जहरीली अमोनिया गैस लीक हो गई. युद्ध का आज 26वां दिन है.
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन यूक्रेन ने अभी घुटने नहीं टेके हैं. इस बीच ऐसा लग रहा है कि रूस ने भी अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है. रूस फिलहाल राजधानी कीव पर कब्जा करने की जगह यूक्रेन के बाकी इलाकों में तबाही मचाने पर जोर दे रहा है. मारियूपोल, सुमी शहर पर रूस की भयानक बमबारी जारी है, जिसकी वजह से वहां काफी नुकसान हुआ है.
सोमवार सुबह जानकारी मिली है कि सुमी क्षेत्र के Sumykhimprom में एक प्लांट में अमोनिया (Ammonia) गैस लीक हुई है. यह गैस रूसी बमबारी की वजह से लीक हुई है, ऐसा कहा गया है. अमोनिया रंगहीन जहरीली गैस है. इस लीक का असर सुमी में 5 किलोमीटर के दायरे में देखने को मिल गया है. यह गैस हवा से भी हल्की होती है. फिलहाल लोगों को सलाह दी गई है कि वे बंद जगह, अंडरग्राउंड शेल्टर्स में जाकर खुद को बचाएं.
सुमी में लोगों से कहा गया है कि अमोनिया की चपेट में आने से खुद को बचाने कि लिए लोग अंडरग्राउंड शेल्टर में चले जाएं. या फिर बाथरूम में जाकर अच्छे से नहा लें. साथ ही नम पट्टी नाक पर रखकर सांस लेने की सलाह दी गई है. फिलहाल तक इसका कोई असर वहां देखने को नहीं मिला है.
मारियूपोल बना नाक की लड़ाई
रूस-यूक्रेन जंग के बीच मारियूपोल (Mariupol) नाक की लड़ाई बन गया है. रूस ने यूक्रेन को अल्टीमेटम दिया है कि वह Mariupol को खाली कर दे, लेकिन यूक्रेन की सेना ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया है. दूसरी तरफ रूस ने चेताया है कि Mariupol में भयानक मानवीय तबाही हो रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








