
Ukraine Russia war: अपने लोगों को बचाने के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की पुतिन से 'डील'
AajTak
Ukraine Russia war: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के साथ एक करार किया है. उस करार के मुताबिक मारियूपोल में अपने लोगों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए यूक्रेन द्वारा रूस के कई कैदियों को रिहा किया जाएगा.
रूस और यूक्रेन के बीच करीब दो महीने से युद्ध जारी है. बीच-बीच में बातचीत का दौर भी रहा लेकिन जमीन पर स्थिति ज्यादा नहीं बदली. बातचीत जरूर बेअसर रही है लेकिन दोनों देशों के बीच में कुछ समझौते हुए हैं. इसी कड़ी में अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान कर दिया है कि वे रूसी कैदियों को रिहा करने जा रहे हैं. इसके बदले में रूस द्वारा मारियूपोल में यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों का सुरक्षित रेस्क्यू होने देगा.
इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच में ऐसे समझौते हुए हैं जहां पर दोनों ही देशों ने 'सेफ कॉरिडोर' को लेकर सहमति जताई है. अब एक बार फिर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये बड़ा कदम उठाया है. वैसे ये फैसला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि मारियूपोल इलाके में रूसी सेना द्वारा बड़े स्तर पर तबाही मचाई गई है. ये वही इलाका है जहां पर रूसी सेना को खासा सफलता भी मिली है. ऐसे में यहां से यूक्रेनी नागरिकों का रेस्क्यू बड़ी चुनौती साबित हो रहा था. अब उसी चुनौती को कम करने के लिए यूक्रेन, रूस के कैदियों को रिहा कर देगा.
वर्तमान स्थिति की बात करें तो अभी युद्ध का केंद्र कीव ना होकर डोनबास हो गया है. ये वही इलाका है जहां पर रूसी सेना अब ताबड़तोड़ हमले कर रही है. लगातार सैन्य कार्रवाई देखने को मिल रही है. पूरी कोशिश है कि इस इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया जाए. लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है. यूक्रेन ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में रूस द्वारा 10 बार डोनबास इलाके पर हमला करने की कोशिश की गई है, लेकिन हर बार वो फेल रही. इसी तरह मारियूपोल को लेकर भी यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसने कुछ इलाकों में रूसी सेना को पीछे खदेड़ दिया है.
अब इन दावों के साथ दोनों देशों की तरफ से चेतावनियां भी लगातार दी जा रही हैं. हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि सेना की तरफ से Sarmat बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया. इस खास मौके पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि अब दुश्मन उनके देश पर हमला करने से पहले दो बार जरूर सोचेगा. वैसे अमेरिका की तरफ से इस परीक्षण पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. सिर्फ इतना कहा गया है कि उनको इस परीक्षण की पहले से जानकारी थी और रूस द्वारा सिर्फ रुटीन टेस्टिंग की गई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








