
Ukraine-Russia Crisis: रूस के साथ युद्ध की आहट के बीच यूक्रेन पहुंचा आजतक, देखें कीव से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन बॉर्डर पर रूस की बातें और इरादे, अलग-अलग पिक्चर पेश कर रहे हैं. युद्ध की आहट की ग्राउंड रिपोर्टिंग करने के लिए आजतक की टीम यूक्रेन पहुंची. यूक्रेन के बॉर्डर पर हालात एकदम युद्ध को न्यौता देने वाले हैं लेकिन यूक्रेन की राजधानी कीव को देखकर लगता ही नहीं है कि यूक्रेन पर रूसी हमले का इतना बड़ा खतरा मंडरा रहा है. आजतक की टीम कीव के मशहूर मैदान स्कवेयर पर पहुंची, जहां 2013 में यूक्रेन सरकार के खिलाफ अभूतपूर्व प्रदर्शन हुए थे. यहां पहुंचकर अंदाजा ही नहीं होता कि यूक्रेन इतने बड़े संकट में है. कीव में लोगों की बातों से पता ही नहीं चलता कि उन्हें रूस से जरा भी डर लगता है. देखें ये ग्राउंड रिपोर्ट.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











