
Ukraine Ground Report: सड़कों पर बिखरे टैंक, हर तरफ मलबा, युद्ध का खामियाजा भुगत रहा मारियूपोल
AajTak
यूक्रेन-रूस के बीच जारी है युद्ध, शांति की कोशिशों के लिए बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल पा रहा. चर्नीहीव के गवर्नर ने रूस की मंशा पर सवाल उठाया है, वीडियो जारी कर कहा कि चर्नीहीव से सेना घटाने की बात से रूस पलट गया है. निर्दोष नागरिकों पर अब भी हमले जारी हैं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन से यूक्रेन पर हमले का वीडियो जारी किया है. हाईटेक मिलिट्री ड्रोन ऑरलैन-टेन से यूक्रेन के कई इलाकों पर बमबारी की हैरान करने वाली तस्वीरें देखी गई हैं. रूस-यूक्रेन में जंग की एक बड़ी वजह है अमेरिका और नाटो का उकसावा. इसकी यूक्रेन को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ रही है. इसका सबसे ज्यादा खामियाजा मारियूपोल ने भुगता है. देखिए तबाह हो चुके मारियूपोल से गीता मोहन की रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











