
Ukraine Ground Report: आसमान में धुएं के गुबार और अटैकर हेलिकॉप्टर्स, देखें यूक्रेन की ताजा तस्वीरें
AajTak
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है. ताजा खबर के मुताबिक रूसी हमले में यूक्रेन के 40 सैनिकों और 10 नागरिकों की मौत की खबर है. हालांकि यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने रूस के 7 लड़ाकू जहाजों को मार गिराया है. पूरी दुनिया इस वक्त सहमी हुई है क्योंकि अगर ये युद्ध और भीषण होता है तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. उधर यूक्रेन में युद्ध की वजह से हालात बेहद ख़राब हैं. रूस के हमले जारी हैं. पूरे यूक्रेन में लगातार हमले हो रहे हैं. कीव में आसमान काले धुंए से भर गया है. आसमान में सिर्फ धुआं और अटैकर हेलीकाप्टर दिखाई दे रहे हैं. देखें यूक्रेन से ग्राउंड रिपोर्ट.

मध्य पूर्व में बढ़ती अमेरिकी सैन्य तैनाती के बीच ईरान पर संभावित हमले की आशंकाएं तेज हैं. सीमित स्ट्राइक से लेकर शासन परिवर्तन, सैन्य शासन, क्षेत्रीय जवाबी हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा तक कई परिदृश्य सामने हैं. किसी भी कदम का असर सिर्फ ईरान नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.











