
Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे छात्रों ने लगाई गुहार- खाना, पानी और बिजली नहीं है, कब तक करेंगे सर्वाइव
AajTak
यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवासी बीवी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के कई वीडियो ट्विटर पर शेयर किए हैं. वीडियो में भारतीय छात्र वहां की परिस्थितियों के बारे में बता रहे हैं और जल्द से जल्द वहां से निकालने की गुहार लगा रहे हैं.
इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीवी ने शुक्रवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए. ट्वीट के जरिए श्रीनिवास ने यूक्रेन में फंसे छात्रों का वीडियो शेयर किया. वीडियो में छात्र मोदी सरकार से जल्द से जल्द उन्हें खारकीव से बाहर निकालने का गुहार लगा रहे हैं. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि भारतीय छात्रों पर सवाल उठाने के बजाय मोदी सरकार खुद से सवाल क्यों नहीं करती? संकट में फंसे छात्रों ने सरकार की क्रूरता व नाकामी का सच दिखा दिया है. दर्द है, निराशा है, गुस्सा है और मायूसी भी, जब मदद की सबसे ज्यादा दरकार थी, Advisory सरकार, पल्ला झाड़ने में मदमस्त थी pic.twitter.com/zm1XndSOP3 Indian Embassy के लोगों ने Romania Border पर Students से कहा- 'जो टॉयलेट साफ करेगा उनको पहले India लेकर जाएंगे' सिंधिया जी आप किस Border पर है? pic.twitter.com/qZKPmSiPxQ काश मोदी जी, इनके दर्द को देख, सुन और समझ पाते.. pic.twitter.com/Z4IZyZfsn2

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











