
Ukraine से मुंबई पहुंच रहे हरियाणा के छात्रों की मदद करेगी राज्य सरकार, प्लान तैयार
AajTak
हरियाणा सरकार ने तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है कि वे यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से घर जाकर मिलें और सकुशल वापसी को लेकर उन्हें आश्वस्त करें.
यूक्रेन में जारी जंग के बीच स्वदेश वापस आ रहे छात्रों को लेकर हरियाणा सरकार अब एक्टिव मोड में आ गई है. प्रदेश सरकार ने इन छात्रों की मदद के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क शुरू करने का ऐलान किया है. ये हेल्पडेस्क आज से शुरू होनी है. इसके लिए सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों के साथ ही हैफेड के एक अधिकारी को मुंबई भेजा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











