
UK Parliament TikTok Account: चीन से संबंध का शक, ब्रिटेन की संसद ने बंद किया नया टिकटॉक अकाउंट
AajTak
ब्रिटेन की संसद ने टिकटॉक अकाउंट को बंद कर दिया है. इस अकाउंट को लेकर संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों को सांसदों ने चिट्ठी लिखी थी, जिसमें 27 जुलाई से शुरू किए गए इस अकाउंट को बंद करने की मांग की गई थी. इन सांसदों का कहना था कि यह कंपनी चीनी सरकार के साथ डेटा शेयर करती है, वहीं चीनी कंपनी ने इस दावे को खारिज कर दिया.
ब्रिटेन की संसद ने अपने टिकटॉक अकाउंट को लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही बंद कर दिया है. ब्रिटिश संसद के कई सांसदों ने चिंताई जताई थी कि कंपनी चीनी सरकार के साथ डेटा शेयर कर सकती है. पिछले साल कई ब्रिटिश सांसदों ने संयुक्त रूप से 'हाउस ऑफ कॉमन्स' और 'हाउस ऑफ लॉर्ड्स' दोनों सदनों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर 27 जुलाई से शुरू हुए खाते को बंद करने की मांग की थी.
पत्र के मुख्य लेखक, पाकिस्तानी मूल के कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद नुस गनी ने ट्वीट कर इस पत्राचार की जानकारी दी. इसमें कहा गया था कि टिकटॉक के अधिकारी सांसदों को ये समझाने में विफल रहे कि कंपनी डेटा हस्तांतरण को रोक सकती है. संसद के एक प्रवक्ता ने कहा कि सदस्यों की प्रतिक्रिया के आधार पर हम ब्रिटेन की संसद के टिकटॉक खाते को बंद कर रहे हैं.
संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों को लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले सांसदों में कॉमन्स फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष और टोरी नेतृत्व के पूर्व उम्मीदवार टॉम तुगेंदत और कंजरवेटिव पार्टी के पूर्व नेता सर इयान डंकन स्मिथ शामिल थे. इस पत्र में कहा गया है कि जिनपिंग सरकार के हमारे बच्चों के फोन पर व्यक्तिगत डेटा तक पहुंच की संभावना बड़ी चिंता का विषय होनी चाहिए.
कंपनी ने चीनी संबंधों से किया इनकार
टिकटॉक, जिसकी मूल कंपनी चीन स्थित बाइटडांस है, चीन सरकार के साथ संबंधों से इनकार करती है और दावा करती है कि सभी डेटा अमेरिका और सिंगापुर में संग्रहित हैं, जो एक नया डेटा सेंटर खुलने पर 2023 में आयरलैंड चले जाएंगे. कंपनी ने जोर देकर कहा कि "TikTok प्लेटफॉर्म चीन में काम नहीं करता है और हमने कभी भी चीनी सरकार को यूजर्स का डेटा नहीं दिया है"
टिकटॉक ने बताया निराशाजनक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










