
UK New Visa Rules: वैक्सीन रेसिज्म का नया उदाहरण, नियमों के फेर में फंसे लोग
Zee News
कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की जगह देश के आधार पर नियम बनाए जा रहे हैं. ये नियम कतई भी तर्कसंगत नहीं लगते साथ ही इनके आधार पर ब्रिटेन (Britain) के नए वीजा नियमों के चक्कर में लोग परेशान हो सकते हैं.
नई दिल्ली: ब्रिटेन (Britain) के नए वीजा नियमों के मुताबिक अगर आप EU, UK, USA के वैक्सीन प्रोग्राम के तहत वैक्सीनेटिड हैं तो आपको ब्रिटेन में आने के बाद RTPCR करवाना जरुरी नहीं है, क्वारंटीन भी नहीं होना होगा. आप इंस्टेंट टेस्ट करवाकर एयरपोर्ट से बाहर आकर आजाद हैं, बशर्ते आपकी रेपिड (Rapid) या इंस्टेंट (Instant) रिपोर्ट नेगेटिव हो. इस प्रोग्राम के तहत Oxford-AstraZeneca, Pfizer-BioNTech, Moderna या single shot Janssen Vaccine यूरोप, यूके और USA के वैक्सीन प्रोग्राम के तहत लगी होने पर ही मान्य होगी.
दिलचस्प बात यह है कि यूके ने अफ्रीका को Oxford AstraZeneca की वैक्सीन डोनेट की है लेकिन अब अफ्रीका में वैक्सीन लगवाने पर वो भी मान्य नहीं होगी. इसका मतलब भारत में अगर आपने कोविशील्ड लगवाई है जो कि Oxford Astrazeneca की ही वैक्सीन है तो आपको वैक्सीनेटिड नहीं माना जाएगा. आपको 10 दिन अपने खर्च पर क्वारंटीन और ब्रिटेन पहुंचने से पहले 48 घंटे के नेगेटिव RTPCR और दस दिन बाद भी नेगेटिव RTPCR होने पर ही ब्रिटेन में बाहर निकलने दिया जाएगा.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










