
Ujjain: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आग से झुलसे सेवक की 15 दिन बाद मौत, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम
AajTak
Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर हादसे के घायल सत्यनारायण सोनी ने करीब 15 दिन बाद मुंबई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद से ही सोनी पहले इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे और फिर हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई भेजा गया था.
Ujjain News: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग से झुलसे सेवक सत्यनारायण सोनी की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई. 25 मार्च को होली पर्व पर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग से 14 लोगों के घायल हुए थे. घायलों में महाकाल मंदिर में भस्म आरती के समय मौजूद पंडित, सेवक और कर्मचारी शामिल थे. अब हादसे के करीब 15 दिन बाद घायल सेवक सत्यनारायण सोनी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अग्निकांड के बाद से ही सोनी पहले इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे और फिर हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई रेफर किया गया था.
दरअसल, होली के दिन सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मंदिर के गर्भगृह में आग उस समय लगी जब गुलाल पूजा की थाली पर गिर गया, जिसमें जलता हुआ कपूर था. बाद में यह फर्श पर फैल गया जिससे आग फैल गई. यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई थी.
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया था कि होली के अवसर पर एक अनुष्ठान के तहत गुलाल फेंके जाने के बाद आग लगी. इससे पुजारी, सेवक और कर्मचारी झुलस गए. गर्भगृह के सामने नंदी हॉल में घटना के दौरान कुछ वीवीआईपी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भक्तों में से कोई हताहत नहीं हुआ था.
मुख्यमंत्री ने कैंसिल कर दिए थे होली के कार्यक्रम
सोमवार को महाकाल मंदिर में आग लगने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री मोहन डॉ. यादव भोपाल में होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे. कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले होली की बधाई देने आए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी स्वागत स्वीकार न करते हुए सीएम तत्काल भोपाल के स्टैट हेंगर रवाना हुए और वहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए इंदौर पहुंचे.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचते ही श्री महाकाल मंदिर उज्जैन में आग लगने से हुए घायलों स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में उपचार के लिए आए घायलों से मुलाकात कर बातचीत की. घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







