
Ujjain: महाकाल के विवाह समारोह का ग्रैंड रिसेप्शन, 3 दर्जन हलवाई बना रहे 91 तरह के पकवान; एक लाख से ज्यादा भक्त जुटे
AajTak
Ujjain News: इस विवाह उत्सव के दौरान भगवान महाकाल को 91 प्रकार तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा. 13 भट्टियों पर 36 हलवाइयों की टीम भोज तैयार कर रही है. करीब एक लाख से ज्यादा लोग भोज ग्रहण करेंगे.
महाकाल की नगरी उज्जैन में आज का दिन बड़ा अहम दिन है. आज भगवान महाकाल के विवाह समारोह का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम आने वाले एक लाख से ज्यादा मेहमानों के लिए 91 तरह के व्यंजन तैयार करवाए गए हैं.
महाकाल मंदिर से जुड़े पुजारियों ने बताया कि नगर भोज की यह परंपरा साल 2000 में शुरू की गई थी. भोज का आयोजन दोपहर 2 बजे से शुरू होकर रात 2 बजे तक चलेगा.
इससे पहले शिव के गण बारात यानी भूत प्रेत, दैत्य, पिशाच, नाग नागिन, डाकिन शाकिन, श्रृंगी, नंदी, भैरव, चंदिस, वीरभद्र, मणिभद्र, गोकर्ण, घंटाकर्ण, भृगिरिटी, शैल, जय और विजय बारात लेकर छत्रपति गणेश महाकाल मंडपम पहुंचेंगे.
इस विवाह उत्सव के दौरान भगवान महाकाल को 91 प्रकार तरह के पकवानों का भोग लगाया जाएगा. 13 भट्टियों पर 36 हलवाइयों की टीम भोज तैयार कर रही है. करीब एक लाख से ज्यादा लोग भोज ग्रहण करेंगे.
सेहरा सजाकर महाकाल बने थे दूल्हा
बता दें कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान महाकाल के विवाह का दिन होता है. बीते 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर उज्जैन में वर्ष में एक बार दोपहर में होने वाली भस्म आरती की गई थी. महाशिवरात्रि के दूसरे दिन तड़के बाबा का शृंगार कर उन्हें दूल्हे रूप में सजाया गया था. बाबा महाकाल को स्वर्ण के आभूषण, स्वर्ण का चंद्रमा, स्वर्ण का त्रिपुंड, स्वर्णकार तिलक लगाकर दूल्हा बनाया गया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











