
UH Marine Choppers: नेवी को मिले 60 हेलिकॉप्टर्स की जानिए ताकत, ध्रुव हेलिकॉप्टरों का एडवांस वर्जन
AajTak
केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना के लिए 60 UH-Marine हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए हरी झंडी दे दी है. ये हेलिकॉप्टर एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव (ALH Dhruv) का एडवांस नौसैनिक वर्जन होंगे. आइए जानते हैं कि ये हेलिकॉप्टर किस तरह से खास होंगे, इनकी ताकत क्या होगी.
केंद्र सरकार ने भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए 60 यूटिलिटी हेलिकॉप्टर-मरीन (UH-Marine) खरीदने का आदेश दिया है. इन हेलिकॉप्टर्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) बनाती है. असल में ये मरीन हेलिकॉप्टर एंडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव (ALH Dhruv) का एडवांस वर्जन है. ध्रुव हेलिकॉप्टर भारतीय मिलिट्री के पसंदीदा हेलिकॉप्टर्स में से एक है.
इंडियन एयरफोर्स के पास 107, इंडियन आर्मी के पास 191 और नेवी के पास 14 हेलिकॉप्टर्स हैं. नेवी ने 11 और आर्मी ने 73 हेलिकॉप्टर और ऑर्डर कर रखे हैं. इन ऑर्डर से ही पता चलता है कि ये कितने काम का है. ध्रुव हेलिकॉप्टर को दो पायलट उड़ाते हैं. इनमें 12 सैनिक बैठ सकते हैं. 52.1 फीट लंबे इस हेलिकॉप्टर की ऊंचाई 16.4 फीट है. अधिकतम गति 291 KM प्रतिघंटा है. यह एक बार में 630 किमी तक उड़ान भर सकता है.
अधिकतम 20 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. जब बात होती है यूटिलिटी हेलिकॉप्टर की मतलब वो आमतौर पर जवानों और कार्गो ले आने और ले जाने का काम करता है. लेकिन इसी ध्रुव हेलिकॉप्टर के प्लेटफॉर्म पर देश में तीन शानदार हेलिकॉप्टर बनाए गए हैं. पहला लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड, दूसरा हथियारबंद यूटिलिटी हेलिकॉप्टर रुद्र और तीसरा लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर.
कैसा होगा UH-Marine हेलिकॉप्टर?
सरकार ने या हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने UH-Marine की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है. लेकिन जो जानकारी ओपेन सोर्सेस से मिली है, उसके मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में पहिए लगे होंगे. क्योंकि इसे जहाज और युद्धपोतों पर लैंडिंग करनी होगी. पहिए वाले ध्रुव हेलिकॉप्टर में रोटर ब्लेड यानी पंखे एकदम सीधे नहीं होंगे.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







