
UGC NET December Result: आज जारी हो सकता है रिजल्ट, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AajTak
UGC NET December Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
UGC NET December परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. बताया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से UGC NET दिसंबर 2025 के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. एजेंसी की ओर से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे. यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. एजेंसी ने कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कई शिफ्ट में 85 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था.
हालांकि, अभी एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के टाइम की जानकारी नहीं दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को कभी भी परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं. परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद उम्मीदवार Application Number और डेट ऑफ बर्थ के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
बता दें कि जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालिफाई करते हैं, उन्हें फेलोशिप का फायदा उठाने के लिए तीन साल के अंदर PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेना होगा. एक बार एनरोल होने के बाद, वे UGC के नियमों के अनुसार फाइनेंशियल सपोर्ट के लिए एलिजिबल होंगे. जो लोग असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए NET क्लियर करते हैं, वे उन यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचिंग पोजीशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं जो NET को क्वालिफाइंग क्राइटेरिया मानते हैं.
इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने “Qualified for PhD only” मार्क किया गया है, वे अपने NET स्कोर का इस्तेमाल एक साल की वैलिडिटी पीरियड के लिए डॉक्टोरल एडमिशन के लिए कर सकते हैं. ज़्यादातर यूनिवर्सिटी में, एडमिशन के दौरान NET स्कोर का काफी अहम होता है, जो आमतौर पर कुल सिलेक्शन प्रोसेस में लगभग 70 प्रतिशत योगदान देता है.
बोर्ड की ओर से जिन विषयों में परीक्षा का आयोजन किया था, उसमें लॉ, सोशल वर्क, टूरिज्म, कश्मीरी, कोंकणी, बंगाली, अरेबिक, उर्दू, लाइब्रेरी, संस्कृत आदि शामिल है. एनटीए ने परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए थे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









