
Udaipur Killing: कन्हैयालाल के हत्यारों की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई, Video
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेजा गया है.
राजस्थान के उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या से जुड़े चार आरोपियों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज एनआईए कोर्ट के सामने पेश किया गया था. कोर्ट में पेशी के दौरान आक्रोशित लोगों ने आरोपियों पर हमला कर दिया. कोर्ट ने इन चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेज दिया है. इससे पहले उदयपुर की एक कोर्ट ने दो आरोपियों को शुक्रवार को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था.
कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई
जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपियों पर हमला हुआ है. उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश किया गया था. लेकिन उसके बावजूद आरोपियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पहले तो करीब 5 घंटे तक लगातार नारेबाजी होती रही. वकील फांसी की मांग करते हुए कोर्ट में घुस गए तो सुनवाई रूम का दरवाजा बंद करना पड़ा, लेकिन जब वो बाहर निकले तो जूते चप्पल और डंडों से पिटाई हुई, जब पुलिस उन्हें गाड़ी पर चढ़ा रही थी उस दौरान भी लोगों ने थप्पड़ों से पिटाई कर दी.
पिटाई का वीडियो आया सामने
आरोपियों की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिखाई दे रहा है कि जब उन्हें पुलिस की गाड़ियों में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीटते हैं. एक आरोपी की गर्दन पकड़ते हुए उसे पीछे से थप्पड़ भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पुलिस एक-एक करके उन चारों आरोपियों को गाड़ी में चढ़ाती है. पुलिस ने किसी तरह इन्हें खींचकर गाड़ी में बैठाया और रवाना किया. बताया जा रहा है कि इन आरोपियों की पेशी से पहले ही यहां मौजूद वकीलों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी. देखें वीडियो
उदयपुर की घटना में जो बाद में दो और आरोपी मोहसिन और आसिफ गिरफ्तार किए गए हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी गौस और रियाज के साथ साजिश और वारदात में शामिल थे. वारदात वाले दिन मौके पर दो बाइक लेकर मौजूद थे ताकि अगर वो पकड़े जाते तो भीड़ से छुड़ाकर ले जाएं. अगर आरोपियों की बाइक स्टार्ट नहीं बोती तो उन्हें बाइक पर ले भागें. इन दोनों आरोपियों को इस घटना की प्लानिंग के बारे में पूरी जानकारी थी. अगर कन्हैया लाल दुकान नहीं खोलता तो कन्हैया लाल को घर में घुसकर मारने की प्लानिंग कर रहे थे.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








