
UAE में जिन 25 भारतीयों को मिली है मौत की सजा, उस फैसले पर अमल होना बाकी: विदेश राज्य मंत्री
AajTak
विदेश राज्य मंत्री ने बताया,
सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में जिन भारतीयों को मौत की सजा मिली है उस पर अभी अमल होना बाकी है. सरकार के मुताबिक ऐसे भारतीय नागरिकों की संख्या 25 है. विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही.
विदेश मंत्रालय से पूछा गया था कि क्या कई भारतीय विदेशी देशों में वर्षों से जेलों में पड़े हुए हैं? साथ ही उन भारतीयों का विवरण भी पूछा गया था जो विदेशी धरती पर मृत्युदंड की प्रतीक्षा कर रहे हैं और भारत सरकार द्वारा उनकी जान बचाने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं?
विदेश राज्य मंत्री का संसद में जवाब
इसके जवाब में कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा, "मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्तमान में विदेशी जेलों में विचाराधीन कैदियों सहित भारतीय कैदियों की संख्या 10,152 है." मंत्री ने कहा कि सरकार विदेशी जेलों में बंद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण को उच्च प्राथमिकता देती है.
सिंह ने आठ देशों से संबंधित सारणीबद्ध डेटा साझा किया, तथा उन भारतीय नागरिकों की संख्या भी बताई जिन्हें मृत्युदंड दिया गया है, लेकिन अभी तक इस पर अमल नहीं हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, यह संख्या 25 (यूएई), 11 (सऊदी अरब), 6 (मलेशिया), 3 (कुवैत) तथा इंडोनेशिया, कतर, अमेरिका और यमन में 1-1 है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, कोर्ट ने बताया क्यों नहीं दिया 'मृत्युदंड'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










