
UAE में क्यों छा गया ये पाकिस्तानी लड़का? क्राउन प्रिंस ने भी किया फोन
AajTak
यूएई में बीच सड़क से दो भारी ईंटे हटाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह शख्स फूड डिलीवर करने वाला पाकिस्तान का शख्स अब्दुल गफूर था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब्दुल की यूएई में काफी वाहवाही हो रही है. उन्हें खुद क्राउन प्रिंस ने फोन कर सराहा.
बीते दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भरे ट्रैफिक के बीच सड़क से ईंट हटाते फूड डिलीवर करने वाले एक शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह शख्स यूएई की फूड डिलीवर कंपनी तलाबत (Talabat) का कर्मचारी था, जिसकी पहचान पाकिस्तान के नागरिक अब्दुल गफूर अब्दुल हकीम के रूप में की गई.
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजमर्रा की तरह अब्दुल खाना डिलीवर करने अपनी बाइक से जा रहा था. अल कौज की भीड़भाड़ वाली सड़क के बीचोंबाच उसे दो ईंटें दिखाई दीं. वह बाइक से उतरा और उन ईंटों को सड़क से उठाकर एक तरफ कर दिया.
वीडियो के वायरल होने के बाद अब्दुल (27) को हर तरफ सराहा जा रहा था. यूएई के क्राउन प्रिंस ने अब्दुल को फोन कर इस अच्छे काम के लिए उनकी सराहना की है.
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने अब्दुल का यह वीडियो शेयर कर उनकी सराहना की.
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अब क्राउन प्रिंस ने खुद अब्दुल को फोन कर उसकी सराहना की.
क्राउन प्रिंस के फोन करने के बारे में पूछने पर अब्दुल ने कहा, मुझे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ. मैंने जो किया, उसके लिए दुबई क्राउन प्रिंस ने उसके लिए मुझे शुक्रिया कहा. क्राउन प्रिंस ने कहा कि अभी वह देश से बाहर हैं लेकिन उन्होंने वादा किया है, जब वह लौटेंगे तो जरूर मिलेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








