
UAE ने विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के लिए किया बड़ा फैसला, हो रही खूब तारीफ
AajTak
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने यूएई की महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. अब विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों के यूएई के नागरिकों की तरह ही अधिकार मिल सकेगा. यूएई में ये अधिकार पहले पुरुषों के पास था.
खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. यूएई में अब तक विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को यूएई के अन्य नागरिकों के समान सुविधाएं नहीं मिलती थी लेकिन अब यूएई ने महिलाओं को ये अधिकार दे दिया है. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने विदेशियों से शादी करने वाली महिलाओं के बच्चों को यूएई के अन्य नागरिकों की तरह ही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं देने का निर्णय लिया है.
यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने जानकारी दी है कि यूएई ने विदेशियों से शादी करने वाली महिला नागरिकों के बच्चों को सामान्य नागरिकों की तरह ही सुविधाएं देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है.
पहले ये अधिकार सिर्फ यूएई के पुरुषों को ही था. यूएई के पुरुष अगर किसी विदेशी महिला से शादी करते थे, तब भी उनके बच्चे से किसी तरह का नागरिक अधिकार नहीं छीना जाता था, बल्कि सामान्य यूएई के नागरिकों की तरह ही उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मिलती थी. लेकिन महिलाओं को ये अधिकार नहीं था जिसे लेकर यूएई आलोचनाओं के घेरे में रहता था.
यूएई के उप प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मामलों का मंत्रालय नए घोषित प्रस्ताव को लागू करने का काम करेगा. राष्ट्रपति मामलों के मंत्री प्रस्ताव के नियमों को लागू करने के लिए सभी स्थानीय सरकारों और केंद्रीय सरकार को जरूरी सहायता उपलब्ध कराएंगे.
यूएई सरकार के फैसले की लोग कर रहे तारीफ

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








