
UAE का भव्य हिंदू मंदिर बनाने में खर्च हुए करोड़ों रुपये, किन देवी-देवताओं की होगी पूजा? यहां जानें सबकुछ
AajTak
यूएई की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन हो रहा है. यह मंदिर 27 एकड़ में फैला है जिसे बनाने में काफी खर्च आया है. मंदिर इतना मजबूत है कि यह हजारों साल तक ज्यों का त्यों रहेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी के इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात में आज BAPS स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं जिसकी खूब चर्चा है. यह विशाल मंदिर पत्थरों से बना अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है जिसे 'रेत के बीच खिला कमल' कहा जा रहा है. 27 एकड़ में फैला विशाल स्वामीनारायण मंदिर भारत के प्राचीन मंदिर निर्माण शैली का बेहद शानदार उदाहरण है.
मंदिर अबू धाबी के अबू मुरीखा जिले में बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) संस्था की तरफ से बनाया गया है. मंदिर निर्माण के लिए जमीन यूएई की सरकार ने दान में दी थी. साल 2015 में पीएम मोदी जब यूएई गए थे तब यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मंदिर के लिए 13.5 एकड़ जमीन पीएम मोदी को उपहार में दिया था.
मंदिर 27 एकड़ जमीन पर बना है जिसमें 13.5 एकड़ पर मंदिर और 13.5 एकड़ में पार्किंग एरिया है. पार्किंग एरिया की जमीन भी यूएई सरकार ने ही दी है. साल 2019 में 'ईयर ऑफ टॉलरेंस' के दौरान सरकार ने मंदिर को बाकी की जमीन दी थी.
यूएई सरकार के इस सहयोग के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति अल-नाहयान को धन्यवाद भी दिया है. अपने यूएई दौरे में पीएम मोदी ने कहा, 'आपके (यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान) सहयोग के बिना BAPS मंदिर का निर्माण असंभव था.'
मंदिर बनाने में कितना पैसा लगा है?
BAPS स्वामीनारायण मंदिर 108 फीट ऊंचा, 262 फीट लंबा और 180 फीट चौड़ा है. इसे बनाने में 700 करोड़ रुपये लगे हैं. मंदिर के निर्माण में केवल चूना पत्थरों और संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है. बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए 20,000 टन से अधिक पत्थर और संगमरमर 700 कंटेनरों में भरकर अबू धाबी लाया गया था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








