
Twitter में आया Tip Jar, अब ट्विटर पर एक दूसरे को भेज सकेंगे पैसे
AajTak
Twitter Tip jar फीचर की शुरुआत हो चुकी है. फिलहाल इसकी टेस्टिंग लिमिटेड लोगों के साथ की जा रही है. इसके जरिए ट्विटर पर लोग एक दूसरे को पैसे भेज सकेंगे.
Twitter पिछले कुछ दिनों से लगातार नए फीचर्स ले कर आ रहा है. हाल ही में कंपनी Twitter Spaces फीचर्स को सभी के लिए शुरू किया है. अब कंपनी एक नया फीचर Tip Jar लेकर आई है. हालांकि ये फीचर अभी लिमिटेड लोगों के लिए है. ये फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए है. दरअसल ये फीचर Twitter यूजर्स को पैसे कमाने में मदद करेगा. इसके जरिए आप उन ट्विटर अकाउंट्स को टिप दे सकते हैं जिनके कंटेंट आपको पसंद हैं. इस फीचर को सेटअप करने के बाद Twitter हैंडल के फॉलो बटन के बगल में पैसे का आइकॉन बना हुआ दिखेगा. चूंकि मुझे ये फीचर मिल चुका है, इसलिए आपको विस्तार से बताते हैं ये काम कैसे करता है. इसे कैसे सेटअप करना है वो भी हम बताएंगे, लेकिन इससे पहले बता दें कि इसका उद्देश्य क्या है. कंपनी के मुताबिक ये ट्विटर पर पैसे भेजने और पाने का आसान तरीका है. फिलहाल Tip Jar में Paypal, Bandcamp, Cash App, Pateron और Venmo का ही सपोर्ट दिया गया है. यानी अगर आपको ये फीचर मिला है और आप सेटअप कर रहे हैं तो इन प्लैटफॉर्म पर आपका अकाउंट होना चाहिए तब ही आप पैसे रीसिव कर सकेंगे. show your love, leave a tip now testing Tip Jar, a new way to give and receive money on Twitter 💸 more coming soon... pic.twitter.com/7vyCzlRIFc
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










