
Twitter को टक्कर देंगे Mark Zuckerberg, लॉन्च करेंगे नया सोशल मीडिया ऐप
AajTak
Meta Twitter Rival: एलॉन मस्क ने ट्विटर को खरीदकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की इंडस्ट्री में एंट्री कर ली. अब मार्क जकरबर्ग ट्विटर जैसा ही एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लाकर उन्हें टक्कर देने की तैयारी में हैं. इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को ट्विटर की तरह ही टेक्स्ट पोस्ट करने की सुविधा मिलेगी. साथ ही इसे इंस्टाग्राम से भी जोड़ा जा सकेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
एलॉन मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीद लिया. इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के बाजार में एंट्री कर ली, लेकिन अब मेटा उन्हें टक्कर देने की प्लानिंग में है. पिछले कुछ वक्त से मेटा के अपकमिंग प्लेटफॉर्म की चर्चा हो रही है. ये प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेस्ड हो सकता है.
रिपोर्ट्स की मानें तो मार्क जकरबर्ग की कंपनी Meta जल्द ही अपना माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च कर सकती है. ये प्लेटफॉर्म जून में लॉन्च हो सकता है, जिसका सीधा मुकाबला Twitter से होगा.
Barcelona कोड नेम से इस प्रोडक्ट को टेस्ट किया जा रहा है. ये ऐप अभी अल्फा टेस्टिंग फेज में है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस पर यूजर्स को 500 कैरेक्टर्स मिलेंगे. पहले भी इससे जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें दावा किया गया है ये प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर बेस्ड होगा. इंस्टग्राम और इसके बीच में यूजर्स आसानी से स्विच भी कर सकेंगे.
इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को हैशटैग यूज करने का भी ऑप्शन मिलेगा. दरअसल, पिछले कुछ वक्त से ट्विटर लगातार अपनी पॉपुलैरिटी खो रहा है. इसकी वजह एलॉन मस्क के लिए गए फैसले हैं. हाल में मस्क ने Linda Yaccarino को ट्विटर का नया सीईओ बनाया है, जिसके बाद चीजे बेहतर होने की उम्मीद की जा रही है.
पिछले महीने बिजनेस इंसाइडर ने इस ऐप के बारे में जानकारी दी थी. रिपोर्ट की मानें तो ये प्लेटफॉर्म डिसेंट्रलाइज्ड टेक्स्ट बेस्ड सोशल नेटवर्क हो सकता है. इसका मतलब है कि इसका डेटा किसी एक जगह पर स्टोर नहीं किया जाएगा. क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन की तरह ही इस प्लेटफॉर्म का भी कोई केंद्र नहीं होगा.
अपकमिंग मेटा प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लॉगइन कर सकेंगे. मार्क जकरबर्ग के इस प्लेटफॉर्म का मुकाबला ना सिर्फ ट्विटर से होगा बल्कि ट्विटर जैसे ही दूसरे प्लेटफॉर्म्स भी इसके लिए चुनौती होंगे. इस लिस्ट में ट्विटर के फाउंडर जैक डॉर्सी का BlueSky और Mastodon शामिल है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










