
Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, उपाय और नियम
AajTak
Tulsi Vivah 2023: कार्तिक मास में तुलसी विवाह के आयोजन से कन्यादान के तुल्य फल मिलता है और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इससे पहले दिन देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा से जागते हैं. इस बार तुलसी-शालिग्राम विवाह 24 नवंबर यानी आज कराया जा रहा है. आज तुलसी विवाह के लिए दो मुहूर्त रहेंगे एक सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 11 तक रहेगा और दूसरा दोपहर 1 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
Tulsi Vivah 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है. इस बार तुलसी विवाह का उत्सव 24 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है. इससे पहले दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाया जाता है. माना जाता है कि जो व्यक्ति तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है उसे उतना ही पुण्य प्राप्त होता है, जितना कन्यादान से मिलता है.
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त (Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat)
तुलसी विवाह के दिन द्वादशी तिथि 23 नवंबर को रात 9 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी और समापन 24 नवंबर को शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 24 नवंबर यानी आज ही होगा.
तुलसी विवाह शुभ योग (Tulsi Vivah Shubh Yog)
आज तुलसी विवाह का एक मुहूर्त सुबह 11 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 11 तक रहेगा और दूसरा मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग में भी तुलसी विवाह करवाया जाता है.
सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरा दिन रहेगाअमृत सिद्धि योग- आज सुबह 6 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










