
Tulsi Vastu Upay: तुलसी के पास भूल से भी ना लगाएं ये 5 पौधे, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
AajTak
Tulsi Vastu Upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है क्योंकि मान्यतानुसार उनको माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. तो चलिए जानते हैें कि तुलसी के पास कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए.
Tulsi Vastu Upay: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र माना जाता है. इन्हें सिर्फ मां लक्ष्मी का प्रतीक ही नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है. हर घर के आंगन में माता तुलसी विराजमान होती है और जहां तुलसी होंगी वहीं श्रीहरि भी विराजमान होंगे. इनके बिना किसी भी धार्मिक कार्य को अधूरा समझा जाता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर सुबह-शाम तुलसी के सामने दीपक जलाना, जल चढ़ाना और इनकी परिक्रमा करना शुभ फल देता है. लेकिन बहुत से लोग गलती से माता तुलसी के पास ऐसे पौधे लगा देते हैं जो उनकी पवित्रता को कम कर देते हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार, ये पौधे तुलसी की ऊर्जा को कमजोर कर देते हैं, जिससे घर में अशुभ प्रभाव बढ़ता है. तो आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जिनको तुलसी के पास नहीं लगाना चाहिए.
1. कैक्टस
कैक्टस भले ही देखने में सुंदर लगे, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके कांटे अशुभता और नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं. तुलसी जहां शांति और सुख की ऊर्जा फैलाती है, वहीं कैक्टस के कांटे कलह, क्रोध और मतभेद बढ़ाने का कारण बनते हैं. साथ ही, इसको तुलसी के पास लगाने से परिवार में लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति भी उत्पन्न होने लगती है.
2. मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैसे तो मनी प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है. लेकिन तुलसी के पास इसे रखना शुभ नहीं होता है. इन दोनों के स्वभाव में विरोध होने के कारण, दोनों साथ उगने पर एक-दूसरे की वृद्धि रोकते हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.








